घर बैठे बस 5 मिनट में जाने Axis Debit card EMI कैसे ले | Check Axis Debit card EMI

Last updated on May 7th, 2024 at 11:55 am

आइये जाने Axis Debit card emi के बारे में क्योंकि अब अगर आपको कोई Product EMI पर खरीदना है तो उसके लिए किसी EMI card होने की जरुरत नहीं,

बस आपके पास आपका Debit card यानी ATM card होना चाहिए आप बस कुछ ही मिनटों में अपना पसंदीदा Product खरीद सकते है, इसके लिए आपके खाते में पैसे होने की जरुरत भी नहीं है,

कमाल की बात तो ये है की आपको Axis bank Debit card emi के लिए सालाना कोई शुल्क नहीं देना होता है, और ना ही किसी भी तरह का इनकम प्रूफ इसे लेने के लिए,

इसे भी पढ़े – Instacred EMI card Review | Instacred EMI card कैसे apply करे | Apply Instacred EMI card Online

आइये सबसे पहले जाने Axis Debit card emi से होने वाले फायदों के बारे में,

  • मिली हुई limit से आप अपना पसंदीदा Product तुरंत खरीद सकते है
  • आपके योग्यता के हिसाब से 1 लाख तक आपको लिमिट मिलती है जिससे आप खरीदारी कर सकते है
  • 3 से 60 महीनो के लिए आसान EMI का option मिलता है
  • कई बार आपको Axis Debit card emi की मदद से No Cost EMI पर product मिल जाता है जिस पर आपको ब्याज नहीं देना होगा
  • किसी भी तरह का income proof या bank statement देने की जरुरत नहीं
  • Processing charge बहुत कम देना होता है
  • Membership या joining fee नहीं देना होता है
  • किसी भी तरह का कोई Hidden fee नहीं
  • भुगतान आपके खाते से Due Date पर अपने आप हो जाता है
  • पुरे भारत में कही से Debit card emi ले सकते है
  • बस 60 minute में आपको ये emi loan मिल जाता है
  • आप किसी भी Profession में हो आप सभी को ये Debit card emi loan मिल जाता है

Axis Debit card emi क्या है

दोस्तों Axis bank Debit card emi एक तरह का Consumer loan है, इस लोन के तहत Axis bank अपने ग्राहकों के खाते में लेनदेन, Cibil Score को देखते हुए credit limit देता है,

इस limit से Online खरीदारी की जा सकती है, और उसे emi पर repayment करने की सुविधा देती है bank. इस loan को withdrawal नहीं किया जा सकता, इसे Debit card details डालकर avail किया जा सकता है,

ग्राहक इस Debit card emi लोन के तहत भुगतान अगर समय पर करता है तो उसका Cibil और Limit दोनों बढ़ते जाता है,

इसे भी पढ़े – TVS InstaCard Review | TVS InstaCard कैसे apply करे | TVS InstaCard कैसे Activate करे

Axis Debit card emi के लिए Eligibility क्या है

  1. ये लोन सिर्फ Axis bank ग्राहकों के लिए है
  2. आपके लिए Pre approved Debit card emi offer भी होना चाहिए
  3. उम्र 18 से 58 तक
  4. Cibil Score 750 या उससे ऊपर होना चाहिए
  5. खाते में लेनदेन होना चाहिए
  6. Income source भी होना चाहिए
  7. खाते में न्यूनतम राशी maintain होना चाहिए

Axis Debit card emi के Documents क्या चाहिए

दोस्तों Axis bank के Debit card emi के लिए आपको किसी भी तरह का Documents नहीं देना होता है, ये loan आपकी योग्यता को देखते हुए Pre approved आपके खाते में आपको मिल जाता है,

Axis Debit card emi का Processing fee कितना है

आपको Axis bank Debit card emi के लिए 1% तक charge देना होता है आपके सभी लोन के ऊपर,

Axis Debit card emi पर  Interest कितना है

दोस्तों Axis के Debit card emi पर आपको 16% तक सालाना ब्याज (Interest) देना होता है, अगर आप लोन कम समय के लिए ले रहे है तो ये कम होता है जो 3 महीने के लिए 14% और 24 महीनो तक के लिए 16% तक जाता है,

इसे भी पढ़े – Zestmoney Application Review | Zestmoney App से loan कैसे ले | Zestmoney loan apply online

Axis Debit card emi से कितना लोन मिलता है

Axis Bank Debit card emi से आपको 5000 से 100000 तक लोन मिलता है, शुरू में ये लोन हो सकता है सिर्फ 5000 का मिले, अगर आपके खाते में लेनदेन सही है तो ये 1 लाख तक भी हो सकता है,

Axis Debit card पर emi कैसे check करे

आइये जाने कैसे आप चेक करेंगे की आपके Axis bank के Debit card पर emi offer है या नहीं, इसके लिए आपको अपने खाते में registered mobile number से SMS send करना है,

Message में लिखें DCMI और Space के साथ अपने Debit card का last 4 डिजिट लिखे और इसे भेजे

56161600 पर (Ex – DCMI 1234 send to 56161600)

अब अगर आप eligible होंगे तो आपको sms के जरिये confirmation मिल जाएगी, और फिर आप उसे इस्तेमाल कर सकते है तुरंत,

Axis  Debit card emi कैसे use करे

अगर आपको Axis से Debit card emi का offer मिल गया है, तो आप simply इन Selected merchant से Product emi पर खरीद सकते है जैसे

  • Flipkart
  • Amazon
  • Freecharge
  • Reliance Digital
  • Croma
  • Sangeetha
  • Poorvika
  • Girias

आपको online या offline product buy करने के लिए Axis bank Debit card emi का option चुनना है OTP के जरिये उस लेनदेन को Verify करना है और आपका product आप emi पर buy कर सकते है तुरंत,

Axis bank Debit card से Offline कैसे ख़रीदे 

दोस्तों अगर आप अपने Axis bank Debit card से emi पर product Local market में खरीदना चाहते है तो इस step को follow करे जैसे

  • जितने भी partner merchant है उनके Outlet पर जाए और product चुने जिनपर Axis bank Debit card emi का offer उपलब्ध है,
  • भुगतान के समय आपको अपना Axis Debit card देना होगा POS machine में Swipe करने के लिए
  • बताना होगा की आप कितने दिनों का emi select कर रहे है
  • POS machine के जरिये उस लेनदेन को पूरा करे,

Axis Debit card से emi पर online कैसे ख़रीदे 

आइये जाने online कैसे आप अपने Axis bank debit card से emi पर product कैसे buy कर सकते है

  • Online आप Amazon, Flipkart, Freecharge जैसे merchant के website पर जाए
  • वहां उस product को चुने जिस पर Debit card emi का offer है,
  • भुगतान करते समय Debit card emi option चुने
  • अपना Axis Debit card details भरे
  • EMI option चुने
  • OTP के जरिये verify करे उस लेनदेन को
  • इस तरह से आप emi पर product खरीद सकते है अपने Axis bank के debit card से

Axis Debit card emi Review

अगर आप Axis bank के ग्राहक है तो आप इस offer का लाभ उठा सकते है, सभी के लिए ये option नहीं है, साथ ही axis bank आपके सभी premium ग्राहकों को ये offer देता है,

साथ ही आपको सभी लोन पर processing fee के साथ interest देना होगा, ये बात है की आपको किसी भी तरह का सालाना fee नहीं देना होता है, मेरे हिसाब से अगर आपके पास Axis Debit card emi का option है तो आप इसे जरुर इस्तेमाल कर सकते है,

इसे भी पढ़े – Flipkart Pay Later Review | Flipkart Pay Later कैसे apply करे | How to apply Flipkart Pay Later online

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज हमने जाना कैसे हम Axis Debit card emi से product खरीद सकते है, और इस offer से जुडी सभी जरुरी जानकारी, उम्मीद है आपको इससे मदद मिलेगी,

अगर आपको अपना पसंदीदा product खरीदना है तो आपको किसी और financer की जरुरत नहीं होगी, और ना ही आपको किसी भी तरह का paper work करना है, जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों में जरुर share करे, आपके कीमती समय के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद् !…

Spread the love ❤️

स्वागत है आपका अपने ब्लॉग aadharseloan.com पर, मैं नवीन भारद्वाज इस ब्लॉग का Founder और Writer हूँ, मेरी रुचि Finance और technology में ज़्यादा रही है, मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, इस ब्लॉग में हम बात करते है ऑनलाइन सुरक्षित लोन कैसे लिया जा सकता है, क्योंकि अब हम अपने लगभग सभी काम किसी ना किसी मोबाइल ऐप से करने लगे है उसी तरह से अब हम मोबाइल से लोन भी ले सकते है, धन्यवाद !!

Leave a Comment

error: Content is protected !!