बस 5 मिनट में जाने SBI Debit Card EMI कैसे ले | Online SBI Debit Card EMI Apply

Last updated on May 7th, 2024 at 11:56 am

दोस्तों क्या आपको पता है आप SBI Debit Card EMI के जरिये एक लाख का लोन बिना डाक्यूमेंट्स और इनकम प्रूफ ले सकते है, अगर आपको कभी कोई Product खरीदना हो तो आपको किसी भी EMI Card की जरुरत नहीं होगी,

ना ही आपको Processing fee देना होगा और ना ही इसके लिए किसी भी तरह का इनकम प्रूफ,

आइये सबसे पहले हम SBI Debit Card EMI के कुछ फायदों के बारे में जानते है  

  • 100000/- तक लोन मिल जाता है
  • इनकम प्रूफ, सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट की जरुरत नहीं होती,
  • बैंक जाने की जरुरत नहीं
  • बस कुछ ही मिनटों में आप SBI Debit Card EMI आसानी से ले सकते है
  • 3 से 12 महीनो के लिए emi option मिल जाता है
  • बिना joining fee या membership fee के लोन मिल जाता है
  • Processing fee नहीं देना होता है
  • सिर्फ 8% के सालाना ब्याज पर आपको Consumer loan आसानी से ले सकते है
  • Security या गारंटी नहीं देने पड़ेगा
  • Down payment नहीं देना होगा
  • Online Flipkart या Amazon से Product buy कर सकते है
  • कई Product के ऊपर NO Cost emi offer भी मिल जाता है
  • आप किसी भी Profession में हो आपको लोन मिल जाता है
  • Saving account से लिए गए लोन पर Cash Blocking भी नहीं होगा

SBI Debit Card EMI क्या है

दोस्तों SBI अपने सभी ग्राहकों के लिए Debit Card emi का option देता है, इस लोन के जरिये SBI User को bank उसके योग्यता के आधार पर एक लाख तक लिमिट देता है,

जिसे user online पैसे ना होते हुए भी Product की खरीदारी कर सकता है, और उस लोन का आसानी से छोटे emi में repayment कर सकता है,

अगर SBI Debit Card EMI का offer user को मिलता है तो उस user के खाते में पैसे ना होते हुए भी Product buy किया जा सकता है,

इसे भी पढ़े – Axis Debit card EMI Apply | Axis Debit card EMI कैसे ले | Check Axis Debit card EMI

SBI Debit Card EMI कैसे मिलता है  

सबसे पहले तो आपको ये check करना होगा की क्या आपके SBI Debit Card पर EMI का offer है या नहीं, क्योंकि SBI अपने सभी user को ये offer नहीं देता, जो भी SBI के Loyal user है खासा उन्हें ये offer मिलता है,

Offer चेक करने के बाद अगर आपके लिए offer है तो आप इसे आसानी से दी गई limit के हिसाब से खरीदारी कर सकते है, मिनटों में इसके लिए किसी भी activation की जरुरत नहीं होती क्योंकि ये Pre approved लोन होता है,

SBI Debit Card EMI के लिए eligibility क्या है

  1. आप Account SBI bank में होना चाहिए
  2. खाते में न्यूनतम राशि के साथ सही लेनदेन होना चाहिए
  3. कम से कम प्रोडक्ट लोन 8000 का होना चाहिए
  4. आपका CIBIL ठीक होना चाहिए
  5. पुराना EMI समय पर होना चाहिए
  6. उमेद 21 से 55 तक होना चाहिए
  7. Income source भी होना चाहिए

SBI Debit Card EMI के Documents क्या चाहिए

इस लोन के लिए आपको किसी भी तरह का Documents नहीं चाहिए होता है, क्योंकि ये Pre approved लोन है, और सभी Documents आपसे SBI Account Opening के समय ही ले लेता है,

SBI आपसे आपके Debit Card EMI लोन को activate या apply करने के लिए किसी भी तरह का दस्तावेज आपसे नहीं मांगता

इसे भी पढ़े – Instacred EMI card Review | Instacred EMI card कैसे apply करे | Apply Instacred EMI card Online

SBI Debit Card EMI पर Interest कितना है

अब तक का सबसे सस्ता Consumer durable loan आपको SBI के Debit Card EMI पर देखने के लिए मिलता है, ये लोन सालाना 8% तक के ब्याज पर आपको मिल जाता है,

जितना ज्यादा आप भुगतान के लिए समय लेते है आपको 14% तक ब्याज भी देना पड़ सकता है,

अगर आपका Credit history ठीक नहीं है तो हो सकता है आपको इसके लिए थोडा ज्यादा ब्याज देना पड़े,कई बार तो offer की मदद से कई ऐसे product आपको NO cost emi पर भी मिल जाता है

SBI Debit Card EMI पर Processing fee कितना है

दोस्तों SBI ग्राहकों से Debit Card EMI पर किसी भी तरह का processing fee नहीं charge करता है

क्या SBI Debit Card EMI पर Membership/joining लेता है

आपको SBI के इस Debit Card EMI को लेने के लिए किसी भी तरह Joining fee या membership fee नहीं देना होता है,

SBI Debit Card EMI के लिए tenor कितना है

Debit Card EMI के लोन के लिए SBI ग्राहकों को 3,6,9,12, और 24 महीनो का समय देती है,

इसे भी पढ़े – TVS InstaCard Review | TVS InstaCard कैसे apply करे | TVS InstaCard कैसे Activate करे

SBI Debit Card EMI कैसे ले

आपके SBI Debit Card पर EMI की सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसे जानने के लिए आपको अपने registered फ़ोन number से Message करना होगा,

Message box में लिखिए DCEMI और उसे भेज दीजिये 567676 पर, अगर आपके लिए offer है तो आपको sms के जरिये SBI Confirm करेगा,उसके बाद आप खरीदारी कर सकते है,

SBI Debit Card EMI कैसे use करे

आपके अपने Debit Card को emi के लिए इस्तेमाल करने के लिए 2 तरीके है पहला है Online और दूसरा है Offline यानी की आप अपने SBI Debit Card को EMI के लिए Local market में भी इस्तेमाल कर सकते है, आइये देखे इसे कैसे इस्तेमाल करे

Online – आप इसके लिए Online Flipkart या Amazon का इस्तेमाल कर सकते है, इन website पर आपको वो product पहले चुनना है जिसके ऊपर SBI Debit Card EMI का Offer है,

उसके बाद payment करते समय आपको Debit card emi चुनना है और अपना SBI Debit card का details देना है, tenor चुनना है और लेनदेन का verify करना है इस तरह से आप online खरीदारी कर सकते है

Offline – Selected merchant shop पर जाए, Offer product चुने जिस पर Debit card emi का option है, POS machine के जरिये अपने SBI Debit Card को swipe करिए, tenor चुने और PIN डालकर उसे Verify करे,

इसे भी पढ़े – Zestmoney Application Review | Zestmoney App से loan कैसे ले | Zestmoney loan apply online

SBI Debit Card EMI लोन का Repayment कैसे करे

आपका SBI Debit Card लोन आपके उसी खाते से हर महीने Due date पर auto Debit हो जाता है, इसके लिए आपको अलग से भुगतान नहीं करना होता है,

SBI Debit Card EMI Review

दोस्तों अगर आपके पास Credit card या कोई EMI card नहीं है तो आपके लिए बहुत अच्छा option है SBI Debit Card EMI का, लेकिन ये सभी के लिए नहीं है, जिसका खाता SBI के अंदर है वही ये loan ले सकता है,

उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आई होगी और जरुरत पड़ने पर आपके काम जरुर आएगी, कृपया इसे अपने दोस्तों में भी जरुर शेयर करे, आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद् – आपका दिन शुभ रहे !!

Spread the love ❤️

स्वागत है आपका अपने ब्लॉग aadharseloan.com पर, मैं नवीन भारद्वाज इस ब्लॉग का Founder और Writer हूँ, मेरी रुचि Finance और technology में ज़्यादा रही है, मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, इस ब्लॉग में हम बात करते है ऑनलाइन सुरक्षित लोन कैसे लिया जा सकता है, क्योंकि अब हम अपने लगभग सभी काम किसी ना किसी मोबाइल ऐप से करने लगे है उसी तरह से अब हम मोबाइल से लोन भी ले सकते है, धन्यवाद !!

Leave a Comment

error: Content is protected !!